इंदौर। देवगुराडिया बायपास रोड़ पर उनो बिजनेस पार्क मेनरोड से लेकर भीतर आधा दर्जन से ज्यादा पॉश कालोनियों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के अधूरे निर्माण से हजारों रहवासी परिवारों को परेशानी हो रही है। हालात यह है कि बिचौली गाँव, नोबल हॉस्पिटल, मां बगलामुखी माता मंदिर संघवी रेसीडेंसी, कालिंदी विला, नीलगिरी, कालिंदी प्राइड सहित अन्य कालोनियों से जुड़ी बायपास तक जुड़ने वाली मुख्य सड़क के लंबे समय से अधूरे निर्माण कार्य और एक साइड के हिस्से की सड़क बन पाने से क्षेत्र के नागरिक परेशान हो रहें है, लेकिन लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है।
दरअसल उनो बिजनेश पार्क के सामने की साइड से भीतर गाँव को जोड़ने वाले बड़े हिस्से की लगभग एक से डेढ़ किमी लंबे हिस्से में सड़क बनकर तैयार हो चुकी है। जबकि दूसरे साइड के हिस्से में अभी तक काम ही शुरू नहीं हो पाया है। जिसके कारण यहां से जुड़ी दर्जनों कालोनियों और आधा दर्जन प्रमुख गाँव से जुड़ी मुख्य सड़क से होकर बायपास आने वाले हजारों वाहन चालको को भी सड़क नहीं बनने से दिक्कत हो रही है। कालोनियों में रहने वाले लोगों के घरों तक ऱोजाना कई स्कूलों की बसों का आना-जाना सुबह से लगा रहता है। इधर आधी – अधूरी सड़क निर्माण के कारण यहां दिनभर धूल उड़ती रहती है। जिसके कारण लोग परेशान हो रहें है। इधर रहवासियों का कहना कि अधूरे सड़क प्रोजेक्ट से जुड़ी परेशानी लोगों ने विधायक से लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से कर दी। लेकिन बावजूद इसके फिलहाल सुनवाई नहीं होने से परेशानी और दिक्कत हो रही है। लेकिन जिम्मेदार है कि ध्यान नहीं दे रहे है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 19 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




