म.प्र. के 106 पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में आधुनिक भोजनशाला और सुविधाओं के लोकार्पण आयोजन की सौगात वर्चुअल रूप से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्री कृष्णा गौर ने दी। भोपाल आयोजन में दोनों सीधे मौजूद थे, बाकी जगह वर्चुअली मौजूदगी रही। इंदौर में भाजपा पिछड़ा वर्ग से जुड़े भाजपाइयों के अलावा विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारी अनिल सोनी, विजय जायसवाल के अलावा भाजपा नेता रघु यादव, जीतू कुशवाह, प्रकाश राठौड़, गीता कुशवाह, अजीत कुशवाह सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




