महाराजा अग्रसेन की जयंती 11 अक्टूबर रविवार को अग्रवाल केन्द्रीय समिति द्वारा शाम 5 बजे राजवाडा से चिमनबाग मैदान तक जुलूस निकाला जाना है। जुलूस के अलावा चिमनबाग पर कार्यक्रम और भोज का आयोजन होगा और कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। गणेश गोयल, अरविन्द बागडी, गोविन्द सिंघल ने बताया कि जुलूस में बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस, युवतियों के लिए कलश सज्जा, महिलाओं के लिए सोलह श्रृंगार में सजी-धजी और गरबा नृत्य जैसी स्पर्धाएं भी आकर्षण के केंद्र होंगी। इन सभी स्पर्धाओं की पूरी कमान महिलाओं के हाथों में रहेगी। चिमनबाग मैदान पर निर्णायक मंडल द्वारा घोषित नतीजों के आधार पर विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएँगे। बैठक में जुलूस, प्रतियोगिता, सम्मेलन और भोजन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में किशोर गोयल, तृप्ति गोयल, स्वाति मंगल, वर्षा अग्रवाल, स्वाति गोयल, किरण तायल, निर्मला जिंदल, शोभा जैन, कांता अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, आभा अग्रवाल, राधा अग्रवाल, प्रतिभा मित्तल, पुष्पा गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




