सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

दलालबाग में जैन समाज से निगम ने फिर लिए 1 लाख अब ड्रेनेज शुल्क और पहले कचरा शुल्क के भी 1 लाख करा लिए थे जमा

और भी लगे हुए हैं बड़े खर्च, रोजाना सुबह- शाम बनता है भोजन, टेंट किराया, जनरेटर डीजल और व्यवस्था पर भी है खर्च

दलालबाग में जैन समाज से निगम ने फिर लिए 1 लाख अब ड्रेनेज शुल्क और पहले कचरा शुल्क के भी 1 लाख करा लिए थे जमा

दलाल बाग में दिगम्बर जैन समाज मुनि पुंगव संत सुधा सागर म.सा. का चातुर्मास करवा रहा है। प्रारंभिक दौर में ही 11 लाख की राशि दलाल बाग को किराये के रूप में दी गई थी। प्रारंभिक दौर में जैन समाज को यह जगह केवल 50 हजार रु. में मिलती थी, पिछली बार 8 लाख रु. में यह जगह दी गई थी अब जरूरत देखकर दलाल बाग आयोजकों ने भी 11 लाख की राशि कर दी। इसके अलावा भी 4 डोम और अन्य टेन्ट व्यवस्था के अलावा बड़े-बड़े जनरेटर भी लगाए गए हैं, बिजली का बिल भी लाखों रुपये महीना आ रहा है, सुबह और शाम दोनों समय सैकड़ों लोगों का भोजन बन रहा है। बाहर से आने वाले मेहमानों को भी होटल और अन्य जगह पर ठहराया जा रहा है। होटल का बिल भी आयोजक देरहेहैं।

दलालबाग में जैन समाज से निगम ने फिर लिए 1 लाख अब ड्रेनेज शुल्क और पहले कचरा शुल्क के भी 1 लाख करा लिए थे जमा

व्यवस्था भी की गई है, बिजली का बिल भी करीब 3 लाख रु.

कचरा शुल्क की राशि 1 लाख रु. जनरेटर के लिए डीजल की

महीना आ रहा है। इधर नगर निगम ने प्रारंभिक दौर में ही

जमा करवा ली थी, अब नगर निगम ने कल ड्रेनेज व्यवस्था शुल्क की 1 लाख रु. की रसीद काटी, जिसे कल आयोजकों ने भरा। इधर सूत्र बता रहे हैं कि आयोजकों का कहना है कि जैन समाज के इस धार्मिक आयोजन के लिए नगर निगम को कचरा और ड्रेनेज प्रबंधन शुल्क से मुक्त रखना चाहिए, इधर दलाल बाग को भी राशि चातुर्मास के लिए कम ही लेना चाहिए। संस्था यही चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा जैन समाजजन आए, संत के प्रवचन और दर्शन का लाभ लें। दिगम्बर जैन धर्म प्रभावना समिति ने भी कल 1 लाख रु. ड्रेनेज शुल्क के भरे। निगम से संबंधित विभाग के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी संत के दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं और उनके विभाग के ही नगर निगम द्वारा दो रसीदे 1-1 लाख की काटी गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें