सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

प्रभारी महापौर ने ली बैठक, मास्टर प्लान की सड़कों को भी देखकर दिए निर्देश

प्रभारी महापौर राजेन्द्र राठौर ने महापौर सभाकक्ष निगम द्वारा सिविल कार्यों के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट की नियुक्ति हेतु आमंत्रित टेंडर की प्री-बिड बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर…

प्रभारी महापौर ने ली बैठक, मास्टर प्लान की सड़कों को भी देखकर दिए निर्देश

प्रभारी महापौर राजेन्द्र राठौर ने महापौर सभाकक्ष निगम द्वारा सिविल कार्यों के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट की नियुक्ति हेतु आमंत्रित टेंडर की प्री-बिड बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम द्वारा प्रस्तावित सिविल कार्यों, जिनमें सड़क विकास, पुल-पुलिया निर्माण सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्य शामिल हैं, के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारी अभय राजनगांवकर, पीयुष कुशवाह सहित अन्य मौजूद थे। राठौर ने कहा कि नियम, शर्तों का ध्यान रखा जाए। महत्वपूर्ण सिविल निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। वहीं प्रभारी महापौर राजेन्द्र राठौर ने मास्टर प्लान में बन रही सड़कों के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर वहां भी समय सीमा में कार्य करने के निर्देश दिए। जहां बाधक निर्माण है उन लोगों को ही स्वयं हटाने की समझाइश देने की बात भी कही गई। चार पैकेज में कुल 23 सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से 17 सड़कों का निर्माण प्रगति पर है। राठौर ने कल बिजासन रोड स्थित एरोड्रम थाना से छोटा बांगड़दा होते हुए एमआर-5 तक बनने वाली 2.4 किलोमीटर लंबी सड़क तथा कंडिलपुरा रोड (सुभाष मार्ग से इंदौर वायर चौराहा तक) 550 मीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारी अभय राजनगांवकर, नरेश जायसवाल, पराग अग्रवाल, देवेन्द्र तंवर मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें