सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

प्रभारी महापौर और एमआईसी सदस्य रहे मौजूद मार्ग, चौराहा एवं पुल उद्यान नामकरण प्रस्ताव को लेकर चर्चा

प्रभारी महापौर राजेन्द्र राठौर, महापौर परिषद सदस्य राजेश उदावत एवं राकेश जैन की उपस्थिति में मेयर-इन-काउंसिल द्वारा गठित नामकरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विभिन्न…

प्रभारी महापौर और एमआईसी सदस्य रहे मौजूद मार्ग, चौराहा एवं पुल उद्यान नामकरण प्रस्ताव को लेकर चर्चा

प्रभारी महापौर राजेन्द्र राठौर, महापौर परिषद सदस्य राजेश उदावत एवं राकेश जैन की उपस्थिति में मेयर-इन-काउंसिल द्वारा गठित नामकरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौराहों, पुलों एवं उद्यानों के नामकरण तथा कुछ स्थानों के नाम परिवर्तन से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में शहर के 10 प्रमुख मार्गों, चौराहों, पुलों एवं उद्यानों के नामकरण से संबंधित प्रस्ताव समिति के समक्ष रखे गए। समिति द्वारा प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करते हुए इतिहास, शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले महापुरुषों के नाम पर विभिन्न स्थानों के नामकरण के प्रस्तावों को अनुमोदन प्रदान किया गया। नामकरण समिति के सदस्यों ने कहा कि शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों का नामकरण ऐसे महापुरुषों एवं विभूतियों के नाम पर किया जाना चाहिए, जिन्होंने समाज, शिक्षा, संस्कृति एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इससे नई पीढ़ी को उनके जीवन एवं योगदान से परिचित कराने के साथ ही उनके आदर्शों को स्मरण करने का अवसर मिलेगा। नामकरण समिति द्वारा अनुमोदित प्रस्तावों को नियमानुसार अंतिम निर्णय एवं क्रियान्वयन के लिए आगामी मेयर-इन-काउंसिल की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। एमआईसी से अनुमोदन प्राप्त होने के पश्चात संबंधित नामकरण की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।

प्रभारी महापौर और एमआईसी सदस्य रहे मौजूद मार्ग, चौराहा एवं पुल उद्यान नामकरण प्रस्ताव को लेकर चर्चा

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें