राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में कल 25 शासकीय आयुर्वेद औषधालय, आयुष विंग एवं एकीकृत आयुष चिकित्सालय द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों एवं स्कूल स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के बाद आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं औषधियों का वितरण किया गया। बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए दिनचर्या, ऋतुचर्या, स्वास्थ्यवर्धक आहार एवं उचित विहार के महत्व की जानकारी दी गई। आंगनवाडी के स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कई जानकारियां महिलाओं के स्वास्थ्य सम्बंधित दी गई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




