गणेश उत्सव के समापन के बाद आज प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। इंदौर तथा आसपास के इलाकों में नदी, तालाब में प्रतिमाएं विसर्जित की जा रही हैं। साथ ही नगर निगम द्वारा लगाए गए अस्थायी कुंड में भी प्रतिमाएं विसर्जित करने के लिए लोग सुबह से उमड़ रहे हैं। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ… के उद्घोष के साथ लोग नम आंखों से बप्पा को विदाई दे रहे हैं। इंदौर में आज गणेश विसर्जन चल समारोह में दो दर्जन से ज्यादा झांकियां रात में झिलमिलाती हुई निकलेंगी, जिन्हें लाखों लोग निहारेंगे। मुंबई में पिछले 10 दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा मूर्तियों का विसर्जन हो चुका है और आज भी हजारों मूर्तियों का विसर्जन हो रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




