घर-घर विराजे गणपति बप्पा को श्रद्धालुओं ने विदाई दी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मिट्टी से बने गणेशजी का विसर्जन घर पर ही किया। शहर के कई परिवारों ने बाल्टी, टब और छोटे हौज में ही बप्पा का विसर्जन किया। विसर्जन के बाद उस पवित्र मिट्टी और जल को तुलसी और अन्य पौधों में डाला गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




