सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

दोस्ती तोड़ी तो छात्रा का हाथ मरोड़ा

फोटो-वीडियो वायरल करने और सुसाइड में फंसाने की दी धमकी

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग स्कूली छात्रा से पड़ोसी युवक द्वारा छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जब आरोपी से बातचीत बंद की, तो उसने पर्सनल फोटो- वीडियो वायरल करने की धमकी दी और हाथ मरोड़कर सुसाइड में फंसाने की चेतावनी दे डाली। पिता के साथ थाने पहुंची छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, करीब एक साल पहले छात्रा की दोस्ती पड़ोस में रहने वाले शुभम से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत और मिलना-जुलना था, इसी दौरान शुभम ने छात्रा के कुछ फोटो-वीडियो बना लिए थे। आरोपी की शक करने की आदत से परेशान होकर छात्रा ने उससे दूरी बना ली। इससे बौखलाए शुभम ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया। गत 13 सितंबर की रात आरोपी ने छात्रा को घर के बाहर बुलाकर उसका हाथ मरोड़ दिया और धमकाया कि बात नहीं की तो सुसाइड कर तुम्हें फंसा दूंगा। छात्रा के चिल्लाने पर परिजन बाहर आए तो आरोपी भाग निकला। इसके बाद भी आरोपी ने पीछा करना और क्षेत्र में बदनाम करना बंद नहीं किया। मंगलवार को आरोपी ने फिर हरकत की, जिसके बाद पिता अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंचे। बाणगंगा पुलिस ने फरियादी छात्रा की रिपोर्ट पर आरोपी शुभम के खिलाफ छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें