सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

खाकी का मानवीय चेहरा…सड़क किनारे मिले बेसुध बुजुर्ग को घर पहुंचाया

कई बार आरोप और आलोचना झेलने वाली पुलिस अपना मानवीय चेहरा दिखाती है तो चर्चा का विषय बनना लाजमी है। खाकी का ऐसा ही मानवीय चेहरा कल उस वक्त नजर…

कई बार आरोप और आलोचना झेलने वाली पुलिस अपना मानवीय चेहरा दिखाती है तो चर्चा का विषय बनना लाजमी है। खाकी का ऐसा ही मानवीय चेहरा कल उस वक्त नजर आया जब सडक किनारे शास्त्री ब्रिज के समीप बेसुध बुजुर्ग को देख एसीपी ने उन्हें घर पहुंचाया। दरअसल पालकी यात्रा से ड्याूटी कर लौट रही एसीपी ट्राफिक सुप्रिया चौधरी की नजर सडक किनारे असहाय बुजुर्ग पर पड़ गई। उन्होने तुरन्त अपनी गाडी रुकवाई और बुजुर्ग के पास पहुंची। बुजुर्ग को पानी पिलाया और उनसे घर के बारे में पूछा। हालांकि वे जवाब नहीं दे सके, इस पर एसीपी ने पुलिस वाहन से ही आरक्षक के साथ उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया। बुजुर्ग ने भी एसीपी की मानवीयता देख उनके सर पर हाथ रख आशीर्वाद दे दिया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें