शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

हुकुमचंद मिल की हरियाली बचाने पर्यावरण प्रेमियों का सांकेतिक अभियान

देशी प्रजातियों के पौधे लगाए, 15 किलो बीज और 500 सीड बॉल का किया फैलाव

हुकुमचंद मिल परिसर की प्राकृतिक हरियाली और जैव विविधता के संरक्षण की मांग को लेकर पर्यावरण प्रेमियों ने सांकेतिक हरित अभियान चलाया। इस दौरान देशी प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा 15 किलो बीज और 500 सीड बॉल परिसर में फैलाकर प्राकृतिक पुनर्जनन को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया। अभियान में शहर के तीन से चार दर्जन पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने कहा कि हुकुमचंद मिल का परिसर वर्षों से विकसित प्राकृतिक हरित क्षेत्र का स्वरूप ले चुका है, जहां अनेक पक्षियों, मोरों तथा अन्य जीवों का निवास है। ऐसे में प्रस्तावित विकास कार्यों के दौरान इस हरित संपदा का वैज्ञानिक संरक्षण आवश्यक है। पौैधारोपण किया गया। श्याम सुंदर यादव, डॉ. ओपी जोशी, अजय लागू, डॉ. दिलीप वागेला, संदीप खानविलकर, हरीश मेनारिया, डॉ. अवनीश जैन, अखिलेश जैन, अनिल बोरगांवकर, पीयूष लकड़ा, अरविंद पोरवाल, प्रकाश सोनी, प्रमोद नामदेव, मुकेश वर्मा, चंद्रशेखर गवली, सीमा महंत, आभा अग्रवाल, राज मौर्य, प्रदीप जैन, सौम्य जैन, चेतन, राजबीर सिंह, नंदकिशोर बर्वे आदि उपस्थित थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें