शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

होटल मैनेजमेंट करियर अवसर

पर्यटन विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं केटरिंग टेक्नोलॉजी परिषद, नोएडा से संबद्ध राज्य होटल प्रबंधन संस्थान, इंदौर द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों…

पर्यटन विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं केटरिंग टेक्नोलॉजी परिषद, नोएडा से संबद्ध राज्य होटल प्रबंधन संस्थान, इंदौर द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रवेश अभियान प्रारंभ किया गया है। एम.पी.एस.टी.डी.सी. छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा पाठ्याक्रम में प्रवेश का अवसर प्रदान किया जा रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को होटल मैनेजमेंट की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आर्थिक कारणों से किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा प्रभावित न हो। बताया गया कि डेढ़ वर्षीय डिप्लोमा पाठ्याक्रम में फूड प्रोडक्शन, फूड एंड बेवरेज सर्विस, प्रंट ऑफिस तथा बेकरी एंड कन्फेक्शनरी जैसे विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पात्र विद्यार्थियों को शासन की ओर से निःशुल्क यूनिफॉर्म सहित अन्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10±2 उत्तीर्ण निर्धारित है। यह विशेष प्रवेश अभियान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों के लिए है। संस्थान ने बताया है कि सीमित सीटें उपलब्ध हैं, इसलिए इच्छुक विद्यार्थी शीघ्र आवेदन करें।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें