सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

मेजबान खिलाड़ियों ने मप्र को दिलाई चांदी

इंदौर। मेजबान एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए ऑल इंडिया आइपीएससी टेबल टेनिस स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही टीम…

मेजबान खिलाड़ियों ने मप्र को दिलाई चांदी

इंदौर। मेजबान एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए ऑल इंडिया आइपीएससी टेबल टेनिस स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही टीम ने दो अन्य वर्गों के फाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए। राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। स्पर्धा में बुधवार को 17 वर्ष आयु समूह के बालकों के फाइनल मुकाबले खेले गए जबकि बालिकाओं में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल में दिल्ली के डीपीएस की टीम ने मेजबान एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से पराजित किया। पुरस्कार वितरण समारोह में एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के संचालक मुक्तेश सिंह के आतिथ्य में हुआ। इस दौरान खेल अधिकारी अकरम खान एवं संजय मिश्रा उपस्थित रहे।

अंडर-19 बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में मेजबान एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल ने देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल को 3-2 से पराजित किया।

अंडर-17 बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में मेजबान एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल ने एकतरफा अंदाज में दिल्ली के डीपीएस की टीम को 3-0 से शिकस्त दी।

अंडर-14 बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में कांटे का संघर्ष रहा, जिसमें दिल्ली के डीपीएस की टीम ने इंदौर के डेली कॉलेज को 3-2 से हराया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें