सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

मेजबान कॉलेज ने जीती पुरुष बैडमिंटन स्पर्धा

इन्दौर। मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग,भोपाल और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर की सीधी संभाग स्तरीय अंतरमहाविद्यालयीन पुरुष बैडमिंटन टूर्नामेंट में मेजबान महाराजा रणजीतसिंह कॉलेज विजयी रहा। आयोजक महाविद्यालय ने फायनल में गुजराती…

इन्दौर। मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग,भोपाल और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर की सीधी संभाग स्तरीय अंतरमहाविद्यालयीन पुरुष बैडमिंटन टूर्नामेंट में मेजबान महाराजा रणजीतसिंह कॉलेज विजयी रहा। आयोजक महाविद्यालय ने फायनल में गुजराती इनोवेटिव कॉलेज को 3-2 से पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। महाराजा रणजीतसिंह कॉलेज के बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्योम जोशी, आर्यन केशरी, भौमिक पाठक, मानस श्रीमाली और आदित्य कुशवाह ने श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर उच्च कब्जा किया। ज्ञातव्य है कि महाराजा रणजीतसिंह कॉलेज गत तीन वर्षों से बैडमिंटन में विजेता रहा है। समापन समारोह की मुख्य अतिथि डॉ.सुधीरा चंदेल, सी.बी. होलकर, सतविंदर सिंह, डॉ.आनंद निघोजकर, डॉ.इरा बापना, डॉ.अनिल गुप्ता ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी, मैडल के साथ प्रमाण पत्र वितरित किए। इस टूर्नामेंट इंदौर संभाग के में कुल 25 महाविद्यालय की टीमों ने भाग लिया। अतिथियों का स्वागत सतविंदर सिंह, डॉ.आनंद निघोजकर, डॉ.इरा बापना, डॉ.अनिल गुप्ता ने किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें