शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन कराने के बाद महिला की मौत

परिजनों का इलाज में लापरवाही का आरोप

इंदौर। बिचौली क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने और बाद में उपचार के दौरान मौत होने का गंभीर मामला सामने आया है। मृतका के पति और परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। बीती रात परिजन महिला को अचेत अवस्था में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दूधिया निवासी 31 वर्षीय पूजा पति रितिक को पेट दर्द की शिकायत के बाद परिजनों ने बिचौली इलाके के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के मुताबिक, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पथरी होना बताया और ऑपरेशन करने की सलाह दी। ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति में सुधार होने के बजाय अचानक तबीयत और बिगड़ने लगी। हालत में सुधार न होता देख 26 जुलाई को परिजन उसे जूनी इंदौर क्षेत्र के दूसरे अस्पताल ले गए, जहां गंभीर स्थिति बनी रही। बीती रात जब महिला की हालत अत्यधिक नाजुक हो गई, तो परिजन उसे लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति रितिक ने बिचौली स्थित अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने और गलत इलाज का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों के बयानों और पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें