सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सम्मान समारोह कल

इंदौर के शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों का होगा सम्मान

नगर निगम के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन कल शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर किया गया है। इस कार्यक्रम में इंदौर शहर के शासकीय विद्यालयों के चयनित शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। निगम के सामान्य प्रशासन प्रभारी नंदकिशोर पहाडिया ने बताया कि इस वर्ष भी 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के सम्मान का समारोह आयोजित किया गया है। राष्ट्रकवि एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन, रिटायर शिक्षक मदन मोहन श्रीमान के मुख्य आतिथ्य, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, नगरीय विकास एवं अवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी के विशिष्ट आतिथ्य में 5 सितंबर प्रातः 11 बजे रविन्द्र नाटयगृह में शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकगण को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर समस्त विधायकगण, सभापति मुन्नालाल यादव, समस्त महापौर परिषद सदस्य गण, पार्षदगण व शिक्षकगण उपस्थित रहेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें