मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सम्मान के साथ आज देर शाम या कल सुबह तक होगा सुपर्दे-ए-खाक

शहर के राजेन्द्र स्थित धनवंतरी नगर में रहने वाले मेजर हमजा आरिफ गुरुवार रात जैसलमेर में सडक दुर्घटना में शहीद हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र…

शहर के राजेन्द्र स्थित धनवंतरी नगर में रहने वाले मेजर हमजा आरिफ गुरुवार रात जैसलमेर में सडक दुर्घटना में शहीद हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मेजर का पार्थिव देह जैसलमेर में राजकीय सम्मान के बाद इन्दौर के लिए रवाना किया गया। सूत्रों के मुताबिक उनका पार्थिव देह इन्दौर से पहले आम्बेडकरनगर मिलेट्री में ले जाया जाएगा जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी इसके बाद इन्दौर में उनका पार्थिव देह परिजनों को सौपा जाएगा और फिर सुपुर्दे-ए-खाक किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें