सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

हितार्थ, गीतांश, अदविथ, वेदेही क्वाटर फाइनल में प्रवेश

इंदौर। ऑल इण्डिया टेनिस संघ के तत्वाधान में मध्य प्रदेश टेनिस संघ के द्वारा आयोजित एवं पी. के. फाउण्डेशन द्वारा प्रायोजित विद्या देवी कक्कड़ स्मृति ऑल इण्डिया चैम्पियनशिप सीरीज जूनियर…

हितार्थ, गीतांश, अदविथ, वेदेही क्वाटर फाइनल में प्रवेश

इंदौर। ऑल इण्डिया टेनिस संघ के तत्वाधान में मध्य प्रदेश टेनिस संघ के द्वारा आयोजित एवं पी. के. फाउण्डेशन द्वारा प्रायोजित विद्या देवी कक्कड़ स्मृति ऑल इण्डिया चैम्पियनशिप सीरीज जूनियर टेनिस टूर्नामेंट में खेले गए प्री-क्वाटरफाइनल मुकाबलों में मध्यप्रदेश के हितार्थ सुराना, गीतांष मखानिया, अदविथ भार्गव एवं वेदेही शर्मा ने अपने अपने मुकाबले जीतकर क्वाटरफाइनल में प्रवेष कर लिया है।

बालक वर्ग-14 वर्ष आयु के प्री-क्वाटरफाइनल में हितार्थ सुराना (म.प्र.) ने कबीर पाटिल (महा.) 9-1 से, गीतांश मखानिया (म.प्र.) ने ईवान जैन (महा.) 9-5 से, एकलव्य राजपूत (छ.ग.) ने अदीश रावत (म.प्र.) 9-4 से, समन्यु जैन (महा.) ने रेयांश पटेल (म.प्र.) 9- 8 से, ओजस मिश्रा (म.प्र.) ने अराध्य पाटिल (म.प्र.) 9-5 से, वीर गायकवाड़ (महा.) ने अदविथ भार्गव (म.प्र.) 9-5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग-14 वर्ष आयु के प्री- क्वाटरफाइनल में वेदेही शर्मा (म.प्र.) ने मुग्धा महाजन (महा.) 9-8 से, दिविना धूपर (म.प्र.) ने अहेली भावसार (म.प्र.) 9-0 से, ऐशवी जैन (म.प्र.) ने वीरा सेठी (म.प्र.) 9-0 से, अंशिका मोगल (महा.) ने आर्या गोयल (म.प्र.) 9-1 से हराया। बालक वर्ग-12 वर्ष आयु के प्री- क्वाटरफाइनल अदविथ भार्गव (म.प्र.) ने प्रदयोत सिंह (उ.प्र.) 9-2 से, रेयांश पटेल (म.प्र.) ने रियान सुराना (म.प्र.) 9-1 से, कबीर पंचमाटीया (महा.) ने समरवीर सिद्धू (महा.) 9-4 से, अर्जुन बिंद्रा (म.प्र.) ने विशवम बध (महा.) 9-1 से, विहान देवधर (महा.) ने समवेद जोषी (म.प्र.) 9- 7 से, प्रथम सागवान (महा.) ने रेयान बधवर (दिल्ली.) 9-2 से हराया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें