इंदौर। लाहटी (फिनलेंड) के ओलिंपिक ट्रेनिंग सेंटर में 28 से 30 अगस्त तक खेली गई वर्ल्ड पेरा फ्यूचर टेबल टेनिस चेम्पिनयशिप में भारत ने एतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण पदको सहित कुल 16 पदक जीते। भारतीय पेरा खिलाड़ियों का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। स्पर्धा में 28 सदस्यीय भारतीय दल सहित 30 देशों के खिलाड़ियों ने भाग
भारतीय दल के प्रमुख (हेड
एकल वर्ग के अंतिम मुकाबलों में
5 में विजया दीपिका ने भारत की लिया।
ऑफ द डेलीगेशन) ओम सोनी तथा मुख्य प्रशिक्षक जयेश आचार्य ने बताया कि पुरूष
क्लास-2 के एच.एम.जगन्नाथ ने आस्ट्रिया के पाउगर डी को, क्लास 9-10 में हितेश डोलवानी ने प्रांस के सिगोलोट्टी को तथा महिला एकल वर्ग में क्लास 2-
ही सोनल पटेल को और क्लास 9-10 में नतानिया जियान ने हमवतन बेबी सहाना को मात देकर स्वर्ण पदको पर कब्जा कर लिया। इसके साथ ही नूरजहॅा जमानी, सोनल पटेल तथा बेबी सहाना ने महिला एकल वर्ग में खिताबी मुकाबलों में पराजित होकर रजत पदक जीते। जे.डी मदान, शुभम वाधवा तथा ए.सविता के कास्य पदकों सहित भारत ने एकल वर्ग में कुल 10 पदक जीत लिये।
पुरूष युगल मुकाबलों में रमेश चैधरी- सुमित सहगल ने दक्षिण अप्रीका के इब्राहिम – अब्दुल रहमान को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। सुमित ने दीपिका रानी को साथ लेकर मिश्रित युगल के खिताबी मुकाबले में फिनलेंड के कसावेई – आईनों तापोला को शिकस्त देकर स्पर्ण पदक प्राप्त कर दोहरी सफलता अर्जित की। भारतीय जोड़ी सोनल पटेल- रमेश चौधरी ने मिश्रित युगल में रजत पदक प्राप्त किया। इनके अलावा शुभम वाधवा, जे.डी. मदान, प्राची पांडे, सविता अज्जनकट्टी तथा शिवम पाल- नूर जमानी ने कांस्य पदक जीते। इस तरह भारतीय खिलाड़ियों ने दस पदक एकल वर्ग में तथा छः पदक युगल वर्ग में जीतकर कुल 16 पदक प्राप्त कर अन्तरराष्ट्रीयं स्पर्धाओं में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पेरा टेबल टेनिस प्रमोशन एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद गंगराडे ने बताया कि इस उत्कृष्ट प्रदर्शन में मध्य प्रदेश (विशेष रूप से इंदौर) की भूमिका उल्लेखनीय रहीं। स्पर्धा में इंदौर के ओम सोनी ने दल प्रमुख की भूमिका निभाई। जयेश आचार्य प्रमुख प्रशिक्षक रहे। इनके साथ ही रिंकु आचार्य सहयोगी प्रशिक्षक तथा पवन कारपेंटर फिजियोथेरेपिस्ट रहे। गुजरात के कल्पेश ठक्कर प्रशिक्षक तथा श्रुति सोनी अन्य फिजियोथेरेपिस्ट थे। इस अद्भुत उपलब्धि पर प्रमोद गंगराडे, नरेन्द्र कौशिक, प्रमोद सोनी, नीलेश वेद, गौरव पटेल, अमित कोटिया तथा नरेन्द्र शर्मा ने बधाईयां प्रेषित की।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




