सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

हिम्मतनगर में अब दिखने लगा नई सड़क का काम

राधा स्वामी के पिछले गेट से भीतर तक हो रहा सड़क निर्माण

राऊ विधानसभा के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 75 से जुड़े हिम्मतनगर क्षेत्र में पालदा नाका से लगी कॉलोनी में भीतर राधा स्वामी सत्संग न्यास के पीछे वाले हिस्से में क्षेत्र के रहवासियों को अगले एक से डेढ़ माह में बेहद जल्द नई सड़क की सौगात मिलने वाली है। जिसको लेकर इन दिनों यहां खुदाई के बाद अब नई सीमेंटेड सड़क का निर्माण कार्य भी तेजी के साथ किया जा रहा है।

रहवासी बोले विधायक के प्रयासों से मिली सड़क की सौगात

हिम्मतनगर कॉलोनी क्षेत्र के रहवासी जगराम मीणा, अजय सिंह, विक्की कौशल, दिनेश चौहान, धर्मेंद्र मौर्य, जितेंद्र मीणा, दिलीप यादव ने बताया लंबे समय से क्षेत्र के रहवासी क्षेत्रीय पार्षद से यहां सड़क बनवाने की मांग कर रहे थे। लेकिन क्षेत्रीय कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी द्वारा कई बार शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं देने से क्षेत्र के रह वासियों ने विधायक मधु वर्मा से मिलकर उन्हें क्षेत्र की ऊबड़-खाबड़ आधी- अधूरी सड़क की स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद विधायक मधु वर्मा द्वारा लगातार प्रयास कर निगम से हिम्मतनगर क्षेत्र के उक्त सड़क की मंजूरी करवाई वहीं रहवासी जगराम मीणा ने बताया पूर्व पार्षद बसंत पारगी और विधायक मधु वर्मा के लगातार सहयोग से अब हिम्मतनगर क्षेत्र में नई सड़क निर्माण के शुभ घड़ी आई है। यही नहीं आधे से ज्यादा हिस्से में सड़क निर्माण कार्य शुरू भी हो गया है। वही बताया जा रहा है कि अगले एक से डेढ़ माह में बेहद जल्द उक्त सड़क का निर्माण कार्य जल्दी पूरा हो जाएगा। जिससे यहां से आने जाने वाले सैकड़ों रहवासी परिवारों की राह आसान होगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें