सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

अग्रसेन चौराहा पर हाईमास्ट का होगा लोकार्पण

अग्रसेन यूथ क्लब द्वारा अग्रसेन चौराहे पर निर्मित हाईमास्ट का लोकार्पण 2 अक्टूबर को कराया जाएगा। सांसद निधि से 9 लाख रुपये की लागत से यह हाईमास्ट अग्रसेन प्रतिमा स्थल…

अग्रसेन चौराहा पर हाईमास्ट का होगा लोकार्पण

अग्रसेन यूथ क्लब द्वारा अग्रसेन चौराहे पर निर्मित हाईमास्ट का लोकार्पण 2 अक्टूबर को कराया जाएगा। सांसद निधि से 9 लाख रुपये की लागत से यह हाईमास्ट अग्रसेन प्रतिमा स्थल एवं चौराहा को जगमग करेगा। पार्षद मृदुल अग्रवाल का भी प्रयास रहा। कार्यक्रम में विधायक, पार्षद, भाजपा नगर अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। यूथ क्लब 11 अक्टूबर अग्रसेन जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करेगा। जिसका न्यौता खजराना गणेश और कुलदेवी महालक्ष्मीजी को कल अर्पण किया गया। सौरभ गोयल बालाजी, प्रतीक गुप्ता, जयेश जिंदल, गोविन्द सिंघल, रघुनन्दन अग्रवाल, राजेश इंजीनियर, अमल गोयल, रोहित अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे। 2 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे से मूसाखेड़ी स्थित क्लब 19 टर्फ विकेट पर प्रेसिडेंट 11 एवं सेक्रेटरी 11 के बीच क्रिकेट का मैत्री मैच खेला जाएगा और उसके बाद लोकार्पण आयोजन होगा। अतिथि टीकमचंद गर्ग, पवन सिंघानिया, दिनेश मित्तल, राजेश गर्ग केटी, संदीप जैन मोरिया सहित अन्य रहेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें