भाजपा नेता और रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य जगमोहन वर्मा लगातार पातालपानी क्षेत्र में चलने वाली हेरिटेज ट्रेन को लेकर कई बार मांग कर चुके हैं। अब उन्होंने कहा कि यह ट्रेन प्रकृति को निहारने के लिए सातों दिन चलना चाहिए। इसमें यात्री भी मिलेंगे और रेलवे की आय भी बढ़ेगी, सैलानियों को साथ में फायदा होगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




