मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

हेरिटेज ट्रेन के लिए रेलवे का भ्रामक बयान

वरिष्ठ भाजपा नेता और पश्चिम रेलवे सलाहकार समिति मुंबई के पूर्व सदस्य जगमोहन वर्मा ने रतलाम रेल मंडल के रेल प्रशासन के भ्रामक कथन, भ्रामक बयानों से हेरिटेज ट्रेन के…

वरिष्ठ भाजपा नेता और पश्चिम रेलवे सलाहकार समिति मुंबई के पूर्व सदस्य जगमोहन वर्मा ने रतलाम रेल मंडल के रेल प्रशासन के भ्रामक कथन, भ्रामक बयानों से हेरिटेज ट्रेन के नहीं चलने से सैलानियों को लाभ नहीं मिल रहा है, तथा रेलवे की आय पर ब्रेक लग रहा है। वर्मा ने बताया कि रतलाम रेल मंडल के रेलवे के अधिकारीगण हेरिटेज ट्रेन के पुनः चलाने की बार-बार तारीखों की घोषणा करते रहे हैं कि जुलाई में और 20 अगस्त को संचालित की जाएगी। यह अधिकृत घोषणा थोथी साबित हुई है जिससे सैलानियों को आघात तो हो रहा है वही रेलवे की आय में भी रुकावट आ रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें