वरिष्ठ भाजपा नेता और पश्चिम रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य जगमोहन वर्मा ने पातालपानी कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन की रेल प्रशासन की घोषणा का स्वागत कर मांग की है कि हेरिटेज ट्रेन की कनेक्टिविटी के लिए मामूली समय परिवर्तन करने से सैलानियों में बढ़ोतरी होगी साथ ही रेलवे की आय में इजाफा भी होगा। वर्मा ने डीआरएम रतलाम से आग्रह किया है कि इंदौर से कनेक्टिविटी के लिए गाड़ी नंबर 79310 रतलाम डॉक्टर अंबेडकर नगर तथा वापसी में पातालपानी से ट्रेन नंबर 7 9 307 के समय में मामूली परिवर्तन से सैलानियों और रेलवे की आय में वृद्धि भी होगी एवं हेरिटेज ट्रेन को वर्षा त्रतु में सप्ताह भर चलाया जाए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




