बिहार में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इससे 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। मोतीहारी में 5 हजार घर पानी से घिर गए हैं। बाढ़ के कारण 25 से ज्यादा स्कूल बंद हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए यहां नाव चल रही है। उत्तरप्रदेश के उन्नाव में गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांवों और मोहल्लों में पानी घुस गया है। गलियों में नावें चल रही हैं। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के पडेरू में बारिश के बाद कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




