हेल्थ सेन्ट्रल के चौथे कैम्प का शुभारंभ भारत विकास परिषद मालवा शाखा के साथ मिलकर किया गया। उषा नगर में रोजाना शाम 4 से 5 बजे तक डॉ. विनीता कोठारी, डॉ. संजय लोंडे, डॉ. भार्गव, डॉ. जोशी, डॉ. जितेंद्र सेठिया, डॉ. प्रमोद नीमा सहित कई डॉक्टर चिकित्सा परामर्श देंगे। कार्यक्रम में केदारमल जाखेटिया, डॉ. जितेन्द्र सेठिया, घनश्याम झंवर, डॉ. राजेश कोठारी, राजकुमार साबु, वैभव माहेश्वरी, डॉ. अंतिम जैन, अक्षत झंवर, मधुसूदन सोमानी, राधेश्याम काबरा, राकेश होलकर, प्रमोद सेठिया, अक्षत झंवर, रितेश सोमानी, उमेश राठी सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




