सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

स्वास्थ्य शिविर में हुई हृदय, आंख और कैंसर की जांच

सेवा संकल्प अभियान के तहत फूटी कोठी मेन रोड स्थित जेटीपी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें 172 लोगों ने हृदय, आंख और कैंसर सहित विभिन्न गंभीर बीमारियों…

स्वास्थ्य शिविर में हुई हृदय, आंख और कैंसर की जांच

सेवा संकल्प अभियान के तहत फूटी कोठी मेन रोड स्थित जेटीपी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें 172 लोगों ने हृदय, आंख और कैंसर सहित विभिन्न गंभीर बीमारियों की जांच कराई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को जांच के साथ आवश्यक परामर्श भी दिया। आंखों की जांच के बाद जरूरतमंद लोगों को चश्मे भी वितरित किए गए। वहीं, मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था भी की जाएगी। इस दौरान जूही पुष्यमित्र भार्गव, राकेश शुक्ला, सुमित मिश्रा, रितेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें