मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत इंदौर द्वारा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत जिला अस्पताल में स्वास्थ्य जांच शिविर एवं नशा के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं एवं उपस्थित नागरिकों को स्वास्थ्य, पोषण तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। पंकज गोस्वामी, डॉ. रीतेश पाटीदार, डॉ. यशोदीप चौहान,आशीष जैन, प्रथम साबू, सार्थक चौहान, जयेश कटारिया, सजल गुप्ता का योगदान रहा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




