महापौर पुष्यमित्र भार्गव बीते कई दिनों से अमेरिका दौरे पर है, उन्हें आईवीएलपी के तहत आमंत्रित किया गया है। इसी सप्ताह महापौर लौटने वाले है। इसको लेकर कांग्रेस पार्षद ने कहा कि मैं उन्हें एयरपोर्ट लेने जाऊंगा। उन्होने जो विदेश में सीखा है उसका नवाचार मेरे वार्ड में ही करें।
वार्ड क्र. 75 के पार्षद कुणाल सोलंकी ने महापौर से अलग मांग रख दी है। उन्होने कहा कि महापौर ने विदेश में जलप्रबंधन, सड़क, स्वच्छता और तकनीक के जो मॉडल देखे है उसका फायदा इन्दौर लौटते ही मेरे वार्ड की जनता को मिलना चाहिए। इसके लिए सोलंकी ने कहा कि मेयर सबसे पहला दौरा मेरे वार्ड में करे, इसके लिए मैं उन्हें एयरपोर्ट लेने भी जाऊंगा और वे नए प्रयोग मेरे वार्ड में करके उसके आदर्श वार्ड बनाए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




