शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

हनुमान मंदिर से न्यू आरटीओ रोड तक चार किमी सीमेंटेड सड़क तैयार

अब पीडब्ल्यूडी का सर्विस रोड चौड़ी करने का प्रयास

राऊ विधानसभा के शहरी क्षेत्र पालदा नाका हनुमान मंदिर चौक से लेकर न्यू आरटीओ रोड नायता मुंडला तक के बड़े हिस्से में लोकनिर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा निर्माणाधीन लगभग 4 किलोमीटर लंबी नई सीमेंटेड सड़क बनकर तैयार हो गई है। वहीं अब बचे हिस्से में सर्विस रोड निर्माण और चौड़ीकरण की तैयारी भी पीडब्ल्यूडी ने शुरू कर दी है।

गार्डन के सामने से लेकर हनुमान मंदिर तक हो रहा दूसरे चरण में चौड़ीकरण-

बड़ी बात यह है कि पहले चरण में पीडब्ल्यूडी द्वारा पिछले साल नाके से लेकर न्यू आरटीओ रोड़ तक के लंबे हिस्से में करोड़ों रुपए की लागत से लंबी चौड़ी मुख्य सड़क का निर्माण पूरा किया था। वहीं अब बचे हिस्से में मल्हार गार्डन के सामने से लेकर पालदा नाका हनुमान मंदिर चौक तक दोनों तरफ खुदाई कर लंबी – चौड़ी ड्रेनेज लाइन डालने के बाद अब इस हिस्से में भी सीमेंटेड सड़क निर्माण की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। जिससे लोगों को बारिश के सीजन में ज्यादा दिक्कत न हो। पीडब्ल्यूडी की तैयारी है कि इस हिस्से में भी सड़क बनकर तैयार हो जाए ताकि वाहन चालकों को किसी प्रकार की दिक्कत ना आए। इसको लेकर तेजी से काम शुरू करने की तैयारी है ताकि जल्द लोगों को राहत मिल सके।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें