सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

हम ऐसे तो नहीं…वरना सात बार नम्बर वन नहीं आते

क्या सफाईमित्रों को एक दिन भी छुट्टी मनाने का हक नहीं!

शनिवार को वाल्मीकि समाज का प्रमुख त्योहार गोगानवमी पर्व मनाया गया। इस कारण कल रविवार को शहर के सफाई मित्रों का अवकाश था। साल में एक बार छुट्टी मनाने वाले सफाईमित्र नहीं आए तो कुछ लोगों ने शहर की स्वच्छता पर दाग लगाने में कसर नहीं छोड़ी और स़ड़क किनार लगे डस्टबीन के आसपास कचरा रख दिया। इन्दौर शहर लगातार सात बार स्वच्छता में अव्वल रहा है। इसमें सफाई मित्रों का अहम योगदान तो है ही, वहीं जनभागीदारी और जनजागरूकता ने भी अपना योगदान दिया है। ऐसे में साल में केवल एक दिन सफाईमित्र अपने काम पर नहीं आए तो हालात यह बन गए कि लोग शहर की स्वच्छता को ही भूल गए। कुछ वार्ड में कचरा गाड़ी जरूर पहुंची, लेकिन कचरा गाडियों का उचित संचालन नहीं हो सका। सफाइमित्र दीपावली जैसे त्योहार पर भी छुट्टी नहीं मनाते है ऐसे में अगर वे एक दिन अपने मुख्य त्योहार के कारण अवकाश पर है तो शहरवासियों का भी दायित्व बनता है कि वे एक दिन कचरा अपने पास ही रख लेते। आज से तो सफाईमित्र और कचरा गाड़ी ड्रायवर, हेल्पर सभी काम पर लौट आए है। वीआईपी रोड स्थित पुलिस लाइन गार्डन के बाहर और आसपास लोगों ने थैली में भरकर कचरा रख दिया जो शहर की सुन्दरता और सौन्दर्यता पर प्रभाव डाल रहा था। कल रात तक डस्टबीन के आसपास थैलियों का ढेर लग गया था। खाली प्लाट पर भी लोगों ने कचरा फेंका। हालांकि सफाईमित्रों ने आज सुबह काम पर आते ही सफाई शुरू कर दी।

इधर जनप्रतिनिधि,अधिकारियों ने भी कल सुबह झाड़ू थामी थी। हालांकि उन्होने औपचारिक सफाई

द्वारा सम्भाले गए स्वच्छता कार्य में खास जनभागीदारी नहीं थी। यही कारण है कि कई जगह कल कचरा पड़ा नजर आया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें