सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

आधा मध्यप्रदेश सूखा 5 साल में सबसे कम बारिश

इंदौर। मध्य प्रदेश के आधे हिस्से में सूखे जैसे हालात हैं। 55 में से 30 जिलों में सामान्य बारिश का कोटा पूरा नहीं हुआ है। इनमें भी 11 जिले ऐसे…

इंदौर। मध्य प्रदेश के आधे हिस्से में सूखे जैसे हालात हैं। 55 में से 30 जिलों में सामान्य बारिश का कोटा पूरा नहीं हुआ है। इनमें भी 11 जिले ऐसे हैं, जहां 80प्रतिशत से कम पानी गिरा। आलीराजपुर में तो आधी बारिश भी नहीं हुई। पश्चिमी हिस्से, यानी इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर-चंबल संभाग में 12 प्रश तक कम पानी गिरा। इस सूखे के कारण गेहूं, सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान हो सकता है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें