शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
इंदौर

हालात-ए-मानसून…आधे भाव में मिलने लगे छाते-रेनकोट

जुलाई माह में उम्मीद से कम बारिश हुई। लगभग पूरे माह ही बारिश की दरकार होती रही, बारिश को लेकर फिलहाल चिंताजनक आंकडे बताए जा रहे है। कल जुलाई माह…

जुलाई माह में उम्मीद से कम बारिश हुई। लगभग पूरे माह ही बारिश की दरकार होती रही, बारिश को लेकर फिलहाल चिंताजनक आंकडे बताए जा रहे है। कल जुलाई माह का अंतिम दिन है। अब अगस्त और सितम्बर माह में अच्छी बारिश की उम्मीद है। इधर छाते-रेनकोट और बरसात से बचाव की अन्य सामग्री सस्ती हो गई है। इस बार बरसात से बचाव की सामग्र बेचने वाले दुकानदारों का व्यापार कमजोर रहा। जून माह के कुछ दिन बरसात हुई तो इन दुकानों पर भीड नजर आई। इसके बाद बारिश ना के बराबर हुई। जुलाई माह के शुरुआती चार दिनों के बाद बीते 25 दिनों से मौसम बना होने के बावजूद तेज बारिश नहीं हुई। ऐसे में अब हालात यह बन गए है कि शहर के मध्य क्षेत्र में रेनकोट, छाते, बरसाती की दुकानों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। 20 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक की छूट इन वस्तुओं को मिल रही है। कई जगह तो छूट के बावजूद खरीददार कम है। ब्रांडेड रेनकोट पर भी बड़ा डिस्काउंट दुकानदार दे रहे है। इसी डिस्काउंट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार अब तक मानसून के हालात कैसे है। अभी तो बारिश का असर रेनकोट की दुकानों पर दिख रहा है। हालात इसी प्रकार बने रहे और इन्दौर का कोटा पूरा नहीं हुआ तो कई व्यापार पर इसका असर देखने को मिलेगा। आज से भगवान शिव की भक्ति का पर्व सावन का महीना शुरू हो गया। इस महीने की शुरुआत का स्वागत आज सुबह शहर में रिमझिम फुहार के साथ किया गया। इंदौर में आज सुबह जल्दी ही रिमझिम बारिश होना शुरू हो गई थी

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें