शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

हैंडबॉल संघ की साधारण सभा कल

हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में मध्यप्रदेश हैंडबॉल संघ की वार्षिक साधारण सभा 23 अगस्त को दोपहर 1 बजे स्थानीय दत्त गुरु कृपा बैंक्वेट हॉल, साउथ तुकोगंज, इंदौर में आयोजित…

हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में मध्यप्रदेश हैंडबॉल संघ की वार्षिक साधारण सभा 23 अगस्त को दोपहर 1 बजे स्थानीय दत्त गुरु कृपा बैंक्वेट हॉल, साउथ तुकोगंज, इंदौर में आयोजित की जाएगी। वार्षिक साधारण सभा में मध्यप्रदेश हैंडबॉल संघ से मान्यता प्राप्त 40 जिलों के जिला अध्यक्ष, सचिव एवं अधिकृत प्रतिनिधि भाग लेंगे। साथ ही वर्ष 2026–30 के लिए मध्यप्रदेश हैंडबॉल संघ के पदाधिकारियों की घोषणा भी की जाएगी। हाईकोर्ट एडवोकेट आकाश शर्मा को रिटर्निग अधिकारी नियुक्त किया गया है जो राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम 2025 के नियमानुसार चुनावी प्रक्रिया संपन्न करेगें। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया ने साधारण सभा के लिए पर्यवेक्षक के रूप में गुजरात हैंडबॉल संघ के सचिव प्रवीण कुमार सिंह को नियुक्त किया है। यह जानकारी मध्यप्रदेश हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष दीपक जैन टीनू, महासचिव डॉ. हरदीप सिंह रुप्पल ने दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें