इंदौर। दुनिया में माता- पिता के बाद शिक्षक ही वह व्यक्ति होता है जो चाहता है कि उसके बच्चे उससे भी आगे निकलें। यही सोचकर वह अपने जीवनभर के अनुभव से प्राप्त ज्ञान को अपने विद्यार्थियों में बांटता है और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करता है। उक्त विचार पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी और प्रकाश हॉकी क्लब के सचिव देवकीनंदन सिलावट ने शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह के दौरान व्यक्त किए। कार्यक्रम में विभिन्न खेलों से जुड़े प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें सेंट पॉल कॉलेज के कोच डॉ. रफीक खान, शिक्षा विभाग के कोच आनंद यादव, शिक्षा विभाग के कोच संजय मालवीर, एनआईएस कोच शैलेंद्र वर्मा, सेंटपॉल स्कूल के एनआईएस कोच विवेक यादव, डेली कॉलेज की कोच सिमरन कौर, एमरल्ड हाइट्स स्कूल की कोच सानिया खान, सेवानिवृत्त हाकी खिलाड़ी गिरधारी मालवीया और बास्केटबाल कोच संतोष यादव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खजराना गणेश मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट, डॉ शैलेश गुप्ता(हैंड सर्जन) मीररंजन नेगी, सेंट्रल एक्साइज अधीक्षक मृगेंद्र शर्मा, सरवर खान, अशोक यादव थे। अतिथियों का स्वागत शम्मी वीरजी, रेहान अंसारी, सेंट्रल एक्साइज के पूर्व सहायक आयुक्त श्रीकांत बोरकर, राजेश मकवाना, मुकेश हार्डिया, आशीष तिवारी. (उप सरपंच पालिया),दीपक सोनकर, अनीस खान, बीआर यादव, बंटी यादव, बालकिशन रायकवार ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रथमेशराजे सिलावट ने किया। आभार हलीम खान ने माना।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




