प्रशासन के खाद्य विभाग ने बिना खाद्य पंजीयन के उद्योग नगर मूसाखेड़ी नेमावर रोड पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर कार्रवाई की और निर्माण बंद कराया। शिकायतों पर रेस्टोरेंट एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; मामाजी गृह उद्योग सहित विभिन्न इकाइयों से खाद्य नमूने लिए गए। नवलखा बस स्टैण्ड क्षेत्र में शिवसागर भोजनालय एवं शिवसागर रेस्टोरेंट एंड कैफे, नवलखा का निरीक्षण किया गया। शिवसागर रेस्टारेंट से क्रीम का नमूना लिया गया। वहीं लोकेलाइट किचन प्राइवेट लिमिटेड, नरसिंह बाजार का भी निरीक्षण किया गया। संचालक अनुष्का जैन की मौजूदगी में सफाई और पेस्ट कन्ट्रोल की हिदायत दी गई। मामाजी गृह उद्योग उद्योग नगर मूसाखेड़ी के संचालक संतोष पाटीदार की मौजूदगी में कन्फेक्शनरी उत्पादों, लॉलीपॉप एवं टॉफी का निर्माण किया जा रहा था। यहां सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई, सेम्पल लेकर भोपाल भेजे जा रहे हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




