मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जीएसटी बिल्डिंग के इंटीरियर डेकोरेशन का प्रोजेक्ट मंजूर

इंदौर विकास प्राधिकरण के द्वारा जीएसटी बिल्डिंग के इंटीरियर डेकोरेशन के प्रोजेक्ट को मंजूर कर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन करने पर 35 करोड रुपए खर्च होंगे। अब…

इंदौर विकास प्राधिकरण के द्वारा जीएसटी बिल्डिंग के इंटीरियर डेकोरेशन के प्रोजेक्ट को मंजूर कर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन करने पर 35 करोड रुपए खर्च होंगे। अब इसके लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है।

प्राधिकरण के द्वारा डिपॉजिट वर्क के तहत योजना क्रमांक चोपन में सत्य साईं चौराहा के पास में जीएसटी बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। इस बिल्डिंग के निर्माण का कार्य तो पूरा हो गया है। अब इस बिल्डिंग में इंटीरियर डेकोरेशन का काम किया जाना है। इसके साथ में पूरी बिल्डिंग को एयर कंडीशन करते हुए वहां पर आग से बचाव के उपकरण लगाया जाना है। इसके साथ बिल्डिंग का फिनिशिंग का काम भी किया जाना है। इस बचे हुए काम को करने के लिए प्राधिकरण के द्वारा योजना तैयार कर ली गई है। इस योजना को मंजूरी देने का काम भी पूरा हो गया है। प्राधिकरण के अधिकारियों के द्वारा किए गए आंकलन के अनुसार इस कार्य पर 35 करोड रुपए की राशि खर्च होगी। प्राधिकरण के द्वारा अब यह काम कराया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें