पंजाब के लूधियाना स्थित गुरु नानक स्टेडियम में 4 से 7 सितंबर तक आयोजित 10वीं सबजनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप 2026-27 में मध्यप्रदेश के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक अपने नाम किए। इनमें 4 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल हैं। डसके साथ ही गर्ल्स फर्स्ट ग्रुप में मध्यप्रदेश टीम ने ओवरऑल द्वितीय स्थान हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की ओर से नितेश भील ने -25 किग्रा बॉयज ग्रप-2 में रजत, उमिका सिंह यादव ने-24 किग्रा गर्ल्स ग्रूप-1 में रजत, शिवांश मालवीय ने -55 किग्रा बॉयज ग्रूप-3 में रजत तथ अनाहिता मिश्रा ने 44 किग्रा गर्ल्स ग्नूप-2 में रजत पदक जीता।
वहीं अर्निमा सिंह (-28 किग्रा), मनस्वी मिश्रा (28 किग्रा), यशस्वी राजपूत (-32 किग्रा), सोहम पाटीदार (-30 किग्रा), सत्यम राजा चौहान (-50 किग्रा), सोनाली पाल (-36 किग्रा), वाहिद खान ( 35 किग्रा) और गुंजन नागर (-44 किग्रा) ने अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए। टीम के कोच वैशाली तिवारी, वर्षा सोनाने, ब्रजेश धूरंते, और प्रशांत क्शवाह थे। रेफरी की भूमिका विक्रम सिंह दांगी और दीपक जाट ने निभाईं। मध्यप्रदेश कुराश संघ के अध्यक्ष विवेक स्वामी, और सचिव राहुल व्यास ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संघ पदाधिकारियों ने कह कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि प्रदेश में कुराश खेल की बढ़ती लोकप्रियता और निरंतर हो रही मेहनत का परिणाम है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




