सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

रोलबॉल चैंपियनशिप में इंदौर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

इंदौर। श्रीलंका में आयोजित भारत बनाम श्रीलंका – अंतरराष्ट्रीय ओपन रोलबॉल चैंपियनशिप में क्वींस कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया। यह अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप 18…

रोलबॉल चैंपियनशिप में इंदौर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

इंदौर। श्रीलंका में आयोजित भारत बनाम श्रीलंका – अंतरराष्ट्रीय ओपन रोलबॉल चैंपियनशिप में क्वींस कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया। यह अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप 18 से 21 सितंबर तक एयरपोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मिनुवांगोडा, कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन रोलबॉल फेडरेशन ऑफ श्रीलंका द्वारा किया गया, जिसमें क्वींस कॉलेज के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में क्वीन्स कॉलेज, इंदौर के चार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। हावरा होटलवाला ने अंडर-14 सब-जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं याजवी त्रिवेदी अंडर-17 जूनियर वर्ग की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहीं। वरिष्ठ वर्ग में इन्सिया होटलवाला ने भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी क्रम में संस्कृति पटेल ने शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन करते हुए चार गोल किए, जबकि याजवी त्रिवेदी ने तीन गोल कर भारतीय टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और विद्यालय का नाम रोशन कर लौटे चारों खिलाड़ियों के सम्मान में क्वीन्स कॉलेज, इंदौर द्वारा विशेष स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें