सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

गतका राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप में इंदौर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

इंदौर। खालसा कॉलेज में विगत दिनों आयोजित गतका राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप 2026 में मध्य प्रदेश के 10 जिलों से लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में इंदौर के गुरु…

इंदौर। खालसा कॉलेज में विगत दिनों आयोजित गतका राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप 2026 में मध्य प्रदेश के 10 जिलों से लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में इंदौर के गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों गुरमन सिंह भाटिया एवं करणप्रीत सिंह नरवाल ने सिंगल लाठी फाइट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग मुकाबलों में उज्जैन एवं ग्वालियर के खिलाड़ियों को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ दोनों खिलाड़ियों ने आगामी अक्टूबर में होने वाली राष्ट्रीय गतका चैम्पियनशिप के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की। इस उपलब्धि पर गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल के सी.ई.ओ सतविंदर सिंह, डायरेक्टर रतनजीत सिंह शैरी, प्रिंसिपल रीना दुग्गल, गतका कोच जसवीर सिंह अहलूवालिया, सहित शहर के ख्यात लोगो ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें