मेट्रो लाइन के रूट निर्धारण में बार-बार परिवर्तन से कई क्षेत्रों के लोग परेशानी मेहसूस करते हैं। कनाड़िया रोड स्थित बंगाली चौराहा से पलासिया चौराहा तक 200 फीट चौड़ी रोड पर भूमिगत लाइन की योजना बनी थी। कार्य आरंभ नहीं हुआ। अब मेट्रो रेल लाइन को लेकर गोयल नगर कालोनी के मध्य भाग में और सर्विस रोड पर मिट्टी का परीक्षण किया तो गोयल नगर के रहवासी चिंतित होकर तनावग्रस्त हो गए। इस मामले में रहवासी संघ के पदाधिकारियों ने मेट्रो रेल कार्यालय पहुंचकर वहां महाप्रबंधक और उपमहाप्रबंधक से मुलाकात कर समस्या का ज्ञापन सौंपा और अपनी बात विस्तार से कई मुद्दों पर रखी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




