हैं। इंदौर। इंदौर के एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल और गुना के वंदना कान्वेंट स्कूल की टीमों ने गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल स्पर्धा में जीत के साथ अभियान की शुरुआत की। नॉकआउट आधार पर हो रही स्पर्धा में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में 114 टीमें हिस्सा ले रही
आयोजित राज्य स्तरीय स्पर्धा का शुभारंभ भारतीय बास्केटबॉल संघ के महासचिव और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कुलविंदर सिंह गिल, मप्र बास्केटबॉल संघ के महासचिव अविनाश आनंद और स्कूल के निदेशक गोपाल अग्रवाल के आतिथ्य में हुआ। इस दौरान एकेडमिक डायरेक्टर ट्रेवर रोनाल्ड ब्राउन और स्पोर्ट्स डीन डगलस ब्राउन भी उपस्थित थे। स्पर्धा के पर्यवेक्षक अनुराज हार्डिया और धर्मेंद्र सिंह चंद्रावत को भी सम्मानित किया गया। अंडर-14 आयु वर्ग में गुना के वंदना कान्वेंट स्कूल ने भोपाल के डीपीएस को 36-19 अंकों से हराया जबकि इंदौर के एमरल्ड हाइट्स स्कूल ने इंदौर के ही शिशुकुंज स्कूल को 23-11 अंकों से शिकस्त दी। अंडर-17 आयु वर्ग में भोपाल के कैंपियन स्कूल की टीम ने इंदौर के लिटिल एंजिल स्कूल को 29-21 अंकों से हराया। अन्य मैच में इंदौर के एनी बेसेंट स्कूल ने उज्जैन के सेंट पाल स्कूल की टीम को 29- 15 अंकों से पराजित किया। अंडर-19 आयु वर्ग में इंदौर के सेंट पाल स्कूल की टीम ने सागर के दीपक मेमोरियल स्कूल की टीम को 29-11 अंकों से आसानी से पराजित किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




