शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

गोल्ड कॉईन सेवा ट्रस्ट हजारों लोगों तक पहुंचा रहा है सेवा कार्य

गोल्ड कॉईन सेवा ट्रस्ट व्हाट्सएप ग्रुप से सेवा का सफर, 2014 में युवा संजय अग्रवाल ने करीब 70 मित्रों के एक व्हाट्सएप ग्रुप से शुरूआत की जो आज हजारों लोगों…

गोल्ड कॉईन सेवा ट्रस्ट हजारों लोगों तक पहुंचा रहा है सेवा कार्य
गोल्ड कॉईन सेवा ट्रस्ट हजारों लोगों तक पहुंचा रहा है सेवा कार्य (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

गोल्ड कॉईन सेवा ट्रस्ट व्हाट्सएप ग्रुप से सेवा का सफर, 2014 में युवा संजय अग्रवाल ने करीब 70 मित्रों के एक व्हाट्सएप ग्रुप से शुरूआत की जो आज हजारों लोगों की सेवा कार्य यह ट्रस्ट कर रहा है।

गोल्ड कॉईन सेवा ट्रस्ट हजारों लोगों तक पहुंचा रहा है सेवा कार्य – फोटो 2
गोल्ड कॉईन सेवा ट्रस्ट हजारों लोगों तक पहुंचा रहा है सेवा कार्य
गोल्ड कॉईन सेवा ट्रस्ट हजारों लोगों तक पहुंचा रहा है सेवा कार्य – फोटो 3
गोल्ड कॉईन सेवा ट्रस्ट हजारों लोगों तक पहुंचा रहा है सेवा कार्य

वृद्धाश्रम, घरों तक भोजन, चिकित्सा उपकरण बैंक, रक्तदान, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण सहित 20 से अधिक सेवा प्रकल्पों के जरिए समाज में बना रहे बदलाव की मिसाल, 11 ट्रस्टी जिम्मेदारी संभाल रहे है। प्रारम्भ में 70 मित्रों ने ‘माय गोल्ड कॉईन्स’ संगठन के बैनरतले शुभ अवसर पर उत्सव मनाने के बजाय जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य किया।

वृद्धा आश्रम, अस्पताल में सेवा कार्य किए। एमवाय में हर माह परपीड़ा संस्था को प्रतिमाह करीब 25 हजार रुपए की दवाइयां उपलब्ध कराई जाती थीं, फिर बुजुर्गो के लिए 2018 में वृद्धा आश्रम की स्थापना की और उसके बाद 2019 में चिकित्सा उपकरण बैंक की शुरुआत की गई। वर्ष 2020 में संस्था को गोल्ड कॉईन सेवा ट्रस्ट के रूप में स्थापित किया गया।

वर्तमान में 11 ट्रस्टी अलग- अलग सेवा प्रकल्पों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। संस्था के सभी कार्य ट्रस्टियों के आर्थिक सहयोग और जनसहयोग से संचालित होते हैं। 75 से अधिक बुजुर्गों को मिल रहा घर जैसा माहौल – ट्रस्ट का प्रमुख प्रकल्प वृद्धजनों की देखभाल है।

इसके तहत अन्नपूर्णा क्षेत्र के चाणक्यपुरी में दशरथ सेवाश्रम संचालित किया जा रहा है, जहां करीब 50 बुजुर्ग महिला एवं पुरुष निवास कर रहे हैं। इसकी जिम्मेदारी अभय चोपड़ा एवं आशीष सिंघल संभाल रहे हैं। केवल महिलाओं के लिए विशेष रूप से एल आई जी में लक्ष्य स्नेह सेवाश्रम भी संचालित किया जा रहा है, जहां 25 से अधिक महिलाएं रह रही हैं।

इस प्रकल्प के प्रभारी अनिल अग्रवाल हैं। अभी संस्था द्वारा संचालित दो आश्रम में 75 से अधिक बुजुर्ग की देखभाल की जा रही है। नैवेद्य टिफिन सेवा 300 से अधिक बुजुर्गों तक घर का भोजन पहुंच रहा है। मधुमेह और रक्तचाप, डायलिसिस और अन्य पीडित बुजुर्गो के लिए भोजन में बदलाव किया जाता है। खाने की जिम्मेदारी सत्यनारायण राठी सम्भाल रहे है।

चिकित्सा उपकरण बैंक में 25 हजार उपकरणों से 5 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिला। इन्दौर के अलावा बाहर भी चिकित्सा उपकरण का लाभ दिया जा रहा है। ट्रस्ट की योजना मुंबई में भी इसकी शाखा शुरू करने की है। इस प्रकल्प के प्रभारी संदीप नागर हैं। नियमित डायलिसिस कराने वाले मरीजों को दो पास निशुल्क दिए जाते है। ब्लड काल सेन्टर भी संचालित हो रहा है।

रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाते है। सीड बाल एवं सकोरो का वितरण भी किया जाता है। गायों को चारा, जंगल में पशु-पक्षियों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाती है इसकी जिम्मेदारी अंकुर अग्रवाल के पास है।

अंतिम संस्कार पिंडदान और मर्चुरी बाक्स पर भी काम किया जाता है, अस्थियां एकत्रित करपिंडदान कराया जाता है इसकी जिम्मेदारी नरेंद्र वर्मा और दिनेश कालू सारडा संभाल रहे हैं। 1 लाख कापियों का वितरण और 200 बच्चों की फीस के प्रभारी मनीष बेडिया है। कन्या विवाह में सहयोग नवदम्पत्ति को सामग्री के प्रभारी अनिलसिंह परिहार और सतीश बंसल है।

बिजासन मंदिर में प्रसादी वितरण की कालू सारडा और अनिल बाहेती को जिम्मेदारी दी गई है। राशन वितरण के प्रभारी नितिन खंडेलवाल है। शंकर अग्रवाल, संजय अग्रवाल प्लास्टिक, दीपक लवंगणे,ओम सोनगरा, प्रफुल्ल मंत्री भी अलग-अलग काम की जिम्मेदारी निभा रहे है।

ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष संजय अग्रवाल का मानना है कि समाजसेवा किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास का परिणाम होती है। इसी सोच के साथ 11 ट्रस्टी और बड़ी संख्या में सहयोगी अलग-अलग प्रकल्पों की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

संस्था का प्रयास है कि जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुंचे और सेवा केवल औपचारिकता बनकर न रह जाए, बल्कि उसके जीवन में वास्तविक राहत और अपनापन लेकर आए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 15 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 November 2026, पृष्ठ 5