सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

आधे से ज्यादा हिस्से में सुरक्षा डिवाइडर की दिखने लगी झलक

अब जल्द यहां आकर्षक एलइडी लाइटिंग भी लगाई जाएगी। सुरक्षा और खूबसूरती नजर आएगी साथ-साथ- वही बड़ी बात यह है कि निगम द्वारा नई सड़क पर दुर्घटना और हादसे रोकने…

आधे से ज्यादा हिस्से में सुरक्षा डिवाइडर की दिखने लगी झलक

अब जल्द यहां आकर्षक एलइडी लाइटिंग भी लगाई जाएगी।

सुरक्षा और खूबसूरती नजर आएगी साथ-साथ- वही

बड़ी बात यह है कि निगम द्वारा नई सड़क पर दुर्घटना और हादसे रोकने के लिए एक ओर जहां मजबूत 3 फीट ऊंची हाइट के डिवाइडर बनाए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर डिवाइडर के बीच ग्रीनरी और खूबसूरती के लिए डिवाइडर तैयार होने के बाद इसमें मिट्टी भरकर आकर्षक पेड़ पौधे भी लगाए जाएंगे। जिससे दुर्घटना से सुरक्षा और डिवाइडर के बीच खूबसूरती दोनों साथ- साथ नजर आएगी।

धर्मशाला के सामने से प्रकाश का बगीचा स्कूल तक रोशनी का काम-

अफसरों का कहना है कि तैयार हो रहें डिवाइडर के बीच का अंधेरा दूर करने के लिए सुनकर समाज धर्मशाला के सामने से लेकर प्रकाश का बगीचा माध्यमिक विद्यालय के सामने तक के बड़े हिस्से में जहां नए डिवाइडर तैयार होते जाएंगे वहां रोशनी के लिए भी जल्द 15 से 20 नए बिजली के पोल लगाकर उन पर तेज रोशनी वाली आकर्षक एलईडी लाइटिंग भी लगाई जाएंगी ताकि क्षेत्र के रहवासियों और व्यापारियों के साथ शनि मंदिर आने जाने वाले हजारों भक्तों और वाहन चालकों को भी इससे बड़ी राहत मिलेगी। गौरतलब है कि रावजी बाजार थाना क्षेत्र से सुनकर धर्मशाला तक लंबे समय से सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें अभी भी आधे हिस्से में ही काम हो पाया है। जबकि अभी एक साइड के बड़े हिस्से में अभी भी सड़क निर्माण कार्य बाकी है जिसे आने वाले दिनों में बेहद जल्द पूरा करने का दावा किया जा रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें