इंदौर। एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित ऑल इंडिया आईपीएससी ताइक्वांडो टूर्नामेंट का शुभारंभ बालिका वर्ग के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 मुकाबलों के साथ हुआ। देशभर के प्रतिष्ठित स्कूलों से पहुंची खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में दमखम दिखाया। शुरुआती मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। अंडर-14 के 20 किग्रा वर्ग में राजकुमार कॉलेज, रायपुर की अर्पण कुर्रे ने प्रथम स्थान हासिल किया। 24 किग्रा वर्ग में राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, जोधपुर की भव्या चौहान ने स्वर्ण पदक जीता। राजकुमार कॉलेज, रायपुर की धरणी साहू दूसरे और एमरल्ड हाइट्स की सिया बालानी तीसरे स्थान पर रहीं। 26 किग्रा वर्ग में एमरल्ड हाइट्स की हेजल सुहालका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। राजकुमार कॉलेज की पूजा मीनपाल दूसरे स्थान पर रहीं। 29 किग्रा वर्ग में भी मेजबान स्कूल का दबदबा रहा। एमरल्ड हाइट्स की साव्या खंडेलवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि राजकुमार कॉलेज की स्वस्तिका अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहीं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




