सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पप्पू भाटिया लकड़ी टाल से सेंट्रल बैंक तक नई सड़क की सौगात

विधानसभा 5 के वार्ड क्रमांक 47 के अंतर्गत निगम द्वारा पप्पू भाटिया लकड़ी की टाल से लेकर मेन रोड पर सेंट्रल बैंक तक सालों पुरानी आधी अधूरी सड़क की जगह…

विधानसभा 5 के वार्ड क्रमांक 47 के अंतर्गत निगम द्वारा पप्पू भाटिया लकड़ी की टाल से लेकर मेन रोड पर सेंट्रल बैंक तक सालों पुरानी आधी अधूरी सड़क की जगह अब नई सीमेंट सड़क निर्माण की तैयारी है। जिससे मिल क्षेत्र के मुख्य मार्ग के बड़े हिस्से से लेकर भीतर तक नहीं सीमेंट सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिसको लेकर निगम ने अपनी ओर से तैयारी भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इसको लेकर निगम द्वारा निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है जिसके तहत निगम यहां करीब 28 लख रुपए के आसपास खर्च कर बड़े हिस्से में नई सीमेंट सड़क का निर्माण करेगा जिससे क्षेत्र के रहवासियों और व्यापारियों को इस सड़क के बनने से बड़ा फायदा होगा।

टाल के आसपास की गलियों के लोग लंबे समय से कर रहे थे अधूरी सड़क बनाने की मांग- यही नहीं वार्ड

47 से जुड़े मालवा मिल क्षेत्र में शेल्बी हॉस्पिटल के पास मैन रोड़ पर लकड़ी की टाल के पीछे और आसपास की गलियों से जुड़ी एक साइड की सड़क और आसपास की गलियों में कई जगह से आधी अधूरी सड़क को सुधार कर इसको एक जैसा समतल कर इसका लेबल सुधार के लिए यहां करीब 28 लाख रुपए के आसपास खर्चकर सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण का काम शुरू करना था। जिसको लेकर पिछले दिनों निविदा संबंधित प्रक्रिया भी शुरू हो गई है वहीं अब कहा जा रहा है कि अगले माह में बेहद जल्द यहां निगम द्वारा काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें