विधानसभा 1 के वार्ड 6 में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करते हुए 7 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और सांसद शंकर लालवानी ने दी। 25 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन से वार्ड 6 की 19 कॉलोनियों के 50 हजार रहवासियों को नर्मदा जल का फायदा मिलेगा। मंच पर ठेकेदार को बुलाकर समय सीमा में काम करने की स्वीकृति भी जनप्रतिनिधियों ने कराई। पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, संध्या यादव, अभिषेक शर्मा बबलू, निरंजसिंह चौहान, अशोक चौहान चांदू, जयदीप जैन, भूपेन्द्र केसरी, गोविंदसिंह पंवार सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




