बाणगंगा थाना क्षेत्र के मरीमाता चौराहे के पास देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा सवार दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे, जिनमें से एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद उग्र हुई भीड़ ने कार में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। हादसा बीती रात करीब 11:30 बजे मरीमाता चौराहे के पास घटित हुआ। सत्यसाईं नगर निवासी राज पिता रवि सोनेरे (28) अपने दोस्त नंदकिशोर सोलंकी (30) के साथ एक्टिवा से देर रात घूमने निकले थे। जैसे ही वे मरीमाता चौराहे के समीप सड़क पार कर रहे थे, तभी अचानक सामने से आई तेज रफ्तार कार क्रमांक एमपी 09 बीआर 8494 जमा हो गई। मौका पाकर आरोपी चालक वाहन मार दी जिससे वे पलट गए। के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही दोनों दोस्त कई फीट दूर जाकर गिरे। हादसे में सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण राज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल नंदकिशोर को राहगीरों और पुलिस की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी उसकी सांसें थम गईं। घटना के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ छोड़कर भाग निकला, जिससे नाराज लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची बाणगंगा पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया। पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो मृतक राज पेशे से कारीगर था और ओवन निर्माण का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी, माता-पिता और दो भाई हैं। वहीं दूसरा मृतक नंदकिशोर सब्जी बेचने का काम करता था, जिसके परिवार में पिता के अलावा एक बड़ा व एक छोटा भाई है। दोनों युवकों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। बाणगंगा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और फरार कार चालक की तलाश में जुटी है।
रिक्शा भी हुआ क्षतिग्रस्त
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर तीन आटो रिक्शा भी क्षतिग्रस्त नजर आए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ भी जमा हो गई। कार ने सड़क किनारे खड़े रिक्शा और ठेले को जोरदार टक्कर
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




