इंदौर राउंड टेबल 242 ने राउंड टेबल इंडिया के ‘प्रीडम थू एजुकेशन’ अभियान के तहत घाटाबिल्लोद के पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में करीब एक करोड़ रुपए की परियोजना पूरी की। परियोजना के तहत स्कूल में आठ नए कक्ष बनाए गए हैं। इसके साथ दो नए बाथरूम ब्लॉक भी बनाए गए हैं। इनमें कुल आठ शौचालय हैं। इससे विद्यार्थियों को स्वच्छ और सुरक्षित सुविधाएं मिल सकेंगी। परियोजना के लिए हर्षित गर्ग, कैलाश गर्ग, गिरीश गर्ग, विमल तोड़ी, राहुल भंडारी, ने सहयोग किया। 50 छात्राओं को स्कूल बैग दिए गए, 172 नई बेंच भी दी गई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




